
भैरूंदा क्षेत्र के ग्राम लाड़कुई मे विकास कार्यों का भूमिपूजन ग्राम के महाविद्यालय परिसर मे किया गया, जिसमें ग्राम के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष अमर सिंह मीणा, जनपद सदस्य व महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षा सुश्री अनीता श्रीवास्तव व ग्राम सरपंच स्वरूप सिंह बनवारी द्वारा किया गया।
इस दौरान ग्राम सरपंच स्वरूप सिंह बनवारी ने बताया कि ग्राम मे विभिन्न विकास कार्यो का आज भूमिपूजन किया गया, आज भोपाल में प्रदेशाव्यापी विभिन्न विकास परियोजनाओ का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा वर्चुअल लोकापर्ण व भूमिपूजन किया गया।
इसी संदर्भ मे ग्राम लाड़कुई के महाविद्यालय परिसर मे विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन किया, जिसमें महाविद्यालय खेल मैदान निर्माण, महाविद्यालय परिसर मे कुआ निर्माण व दशहरा मैदान बाउंड्रीवाल निर्माण के साथ विभिन्न निमार्ण कार्यो का भूमिपूजन किया गया।
वही भूमिपूजन मे दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष अमर सिंह मीणा, जनपद सदस्य व महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षा सुश्री अनीता श्रीवास्तव व ग्राम सरपंच स्वरूप सिंह बनवारी, सुरेश महेश्वरी, युवा मोर्चा के पदाधिकारी नारायणसिंह, अनिरुध्द मीना, नीलेश दरबार, ग्राम सचिव अनिल पटेल, महाविद्यालय स्टाफ के साथ ग्रामीण जन मौजूद रहे।
