
चंद्रशेखर गुप्ता को बनाया अध्यक्ष, बलराम सिसौदिया बने मीडिया प्रभारी
हिन्दू उत्सव समिति रेहटी की नई कार्यकारिणी घोषित की गई है। इसमें सर्वसम्मति से चंद्रशेखर गुप्ता को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, तो वहीं पत्रकार बलराम सिसौदिया को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। अन्य पदाधिकारियों के नामों का भी ऐलान किया गया है। इससे पहले श्रीराम मंदिर रेहटी में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में हिन्दू उत्सव समिति के पदाधिकारियों सहित वरिष्ठ एवं प्रबुद्धजन मौजूद रहे। बैठक के दौरान बताया गया कि हिन्दू उत्सव समिति के तत्कालीन अध्यक्ष मनोहरलाल ठाकुर अपने पारिवारिक दायित्वों के कारण जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं। इसके चलते उन्होेंने अपने पद से इस्तीफा भी सौंपा। बैठक में अध्यक्ष पद केे लिए चंद्रशेखर गुप्ता का नाम बढ़ाया गया, जिस पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इसके बाद उनकेे नाम की घोषणा कर दी गई।
पूरी ईमानदारी से निभाउंगा पद का दायित्व : चंद्रशेखर गुप्ता
हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष बनाए गए चंद्रशेेखर गुप्ता से चर्चा की गई तो श्री गुप्ता ने बताया कि जो जिम्मेेदारी उन्हें दी गई है। उस पर वह पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करेेंगे। वह हर स्थिति में अपनेे कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। श्री गुप्ता ने बताया कि सनातन धर्म में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में हिन्दू उत्सव समिति का अहम रोल रहता है। नगर में होने वाले धार्मिक आयोजन, जिनमें श्री दुर्गा उत्सव, श्रीगणेश उत्सव, दशहरा सहित कई अन्य आयोजन होते हैं। इनमें हिन्दु उत्सव समिति के पास कई तरह की व्यवस्थाएं बनाने की जिम्मेदारी होती है। निकलने वाले चल समारोह की तमाम जिम्मेदारी भी होती है। श्री गुप्ता ने बताया कि वह अपने कर्तव्यों कोे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होेंने सभी नगरवासियोें से भी अपील की है कि सभी लोग अपने-अपने धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण एवं सदभाव के साथ मनाएं।
यह है, नई कार्यकारिणी-
चंद्रशेखर गुप्ता अध्यक्ष, राजेश राजपूत, बहादुर चंद्रवंशी, भगवान चौहान सभी उपाध्यक्ष, राजेश मालवीय सचिव, राजीव शर्मा, गोविंद पाण्डेय दोनों सह सचिव, गणेश सोनी कोषाध्यक्ष, मनीष मालवीय, अश्विनी नानकानी दोनोें संगठन मंत्री, बलराम सिसौदिया मीडिया प्रभारी के साथ नगरवासी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
