भेरुन्दा पुलिस ने रात्रि गस्त के दौरान 04 गिरफ़्तारी, 06 स्थायी वारंटी किये गिरफ्तार… 

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक सीहोर मयंक अवस्थी द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को थाने में लंबित गिरफ़्तारी व स्थायी वारंटो की तामीली हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के पालन में थाना प्रभारी भेरुन्दा गिरीश दुबे द्वारा देहात व क़स्बा भेरुन्दा में अलग-अलग स्थानों से 04 गिरफ़्तारी व 06 स्थायी वारंटीयों को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है, वही जानकारी देते हुए थाना प्रभारी गिरीश दुबे ने क्या कुछ कहा सुनिए।

     उक्त वारंटी मारपीट, चेक बाउंस, ,आर्म्स एक्ट, बलात्संग, जिला बदर उल्लंघन के अपराध में लम्बे समय से फरार थे। समस्त वारंटीयों को ग्राम छापरी थाना गोपालपुर, ग्राम चिचलाये खुर्द थाना रेहटी, ग्राम सोंठिया थाना भेरुन्दा, ग्राम छिदगाँव मौजी से टीम द्वारा गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेरुन्दा पेश किया गया है।

 स्थायी वारंटी के नाम, पता-

1) आनंद शर्मा पिता सत्यनारायण शर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम गोपालपुर 
2) जगदीश गोंड पिता दयाराम गोंड उम्र 70 वर्ष ग्राम छापरी थाना गोपालपुर 
3) रामकिशोर उर्फ संतोष पिता जगराम जाट उम्र 42 वर्ष ग्राम छापरी थाना गोपालपुर 
4) रामेश्वर पिता जगराम जाट उम्र 38 वर्ष ग्राम छापरी थाना गोपालपुर
5) मोहम्मद अरसाद  पिता हनीफ खान उम्र 25 वर्ष भेरुन्दा 
6) गब्बूलाल पिता दयाराम गोंड उम्र 65 वर्ष ग्राम छापरी थाना गोपालपुर

 गिरफ़्तारी वारंट नाम, पता-

1) जावेद खान पिता नासिर खान उम्र 35 वर्ष ग्राम सोंठिया 
2) चंदर सिंह पिता पन्नानाथ उम्र 45 वर्ष ग्राम चिचलाये खुर्द थाना रेहटी
3) राजेश डागोर पिता श्री राम डागोर उम्र 51 वर्ष ग्राम छिदगाँव मौजी
4 आकाश डगर पिताश्री राजेश डागर उम्र 28 वर्ष ग्राम छिदगाँव मौजी 

सराहनीय कार्य- प्र.आर दिनेश जाट, प्र.आर राजेंद्र वर्मा, आर योगेश कटारे, आर विपिन जाट का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!