
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले और विधानसभा क्षेत्र सीहोर में बड़ा झटका लगा है। यहां भाजपा के वरिष्ठ नेता जसपाल सिंह अरोरा ने भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।
जानकारी के अनुसार जसपाल सिंह अरोरा जिला पंचायत व नगर पालिका सीहोर के अध्यक्ष रह चुके हैं। श्री अरोरा को आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई।
इस अवसर पर पूर्व विधायक रमेश सक्सेना, जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलवीर तोमर के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
