
विधानसभा चुनाव को लेकर चल रहे प्रचार-प्रसार की कड़ी में बुधनी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मस्ताल ने शुक्रवार को भैरूंदा नगर में जनसंपर्क किया।
इस दौरान वे नगर के कई वार्डों सहित बाजार में भी घूमे और लोगोें से मिलकर उन्हें कांग्रेस केे लिए वोट देने की अपील की। इससे पहले विक्रम मस्ताल चीच-चमेटी से होते हुए भैरूंदा पहुंचे।
यहां पर उनकी ढोल-बाजोें के साथ फूलमाला पहनाकर, फूलों की वर्षा करके भव्य स्वागत किया गया। इसकेे उपरांत उन्होंने भैरूंदा में जनसंपर्क शुरू किया।
