सलकनपुर की दुकानों में आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार…

पुलिस अधीक्षक सीहोर मयंक अवस्थी द्वारा सलकनपुर की दुकानो मे आग लगाने वाले आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देशों दिए गए थे
इसी के तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर गीतेश गर्ग एवं एसडीओपी बुदनी शशांक गुर्जर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रेहटी निरीक्षक राजेश कहारे के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये दुकानो मे आग लगाने वाले आरोपी को 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

फरियादी दीपक मालवीय निवासी चोपडा कालोनी रेहटी ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 06/11/2023 के रात करीबन 03 बजे सलकनपुर स्थिति दुकान में किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दिया है जिससे मेरी दुकान एवं आसपास की और भी दुकाने जल गई है कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

उक्त प्रकरण में गठित टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरों में आये फुटेज के आधार पर मोसिया उर्फ बसत पिता रोशनलाल केवट निवासी रोप-वे मोहल्ला सलकनपुर का होना पाया गया, जिसे टीम द्वारा अभिरक्षा मे लेकर गंभीरता से पूछताछ की गई, जिसने पैसे की लेन देन की बात पर से दुकान में आग लगाना स्वीकार किया जिसे गिरफ्तार किया गया।

सराहनीय भूमिका– उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रेहटी निरीक्षक राजेश कहारे, टीम प्रभारी सउनि बी.एस. सिकरवार, प्रआर, दीपक सेन, आर. रामकुमार शर्मा, आर मनोक परते, आर. रामूलाल उइके की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!