
बुधनी नगर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे, जहां सर्वप्रथम बुधनी नर्मदा घाट पहुंचकर मां नर्मदा की पूजा अर्चना की।
हालाकि बुधनी के दशहरा मैदान में होने वाली आमसभा को जनता न होने की वजह से स्थगित करना पड़ा।
आपको बता दे कि बुधनी से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस से विक्रम शर्मा यहां से चुनाव लड़ रहे हैं जिनके सामने बुधनी से समाजवादी पार्टी के मिर्ची बाबा मैदान में हैं।
लेकिन बुधनी की जनता ने समाजवादी पार्टी को नकारते हुए सभा स्थल पर नही पहुंचे, जिसके बाद अखिलेश यादव ने सभा को निरस्त कर दिया ओर नर्मदा पूजन के बाद मीडिया से बात करते हुए, अखिलेश यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में समाजवादी पार्टी पहले से अच्छा प्रदर्शन करेगी, वहीं उन्होंने मिर्ची बाबा की तुलना उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की ओर कहा कि बुधनी की जनता बाबा के साथ है। उन्होंने डबल इंजन की सरकार पर भी तंज कसे हुए कहा कि दोनो इंजन एक दूसरे को धक्का देते नजर आ रहे हैं, जो काम होना चाहिए था, वह यहां मध्यप्रदेश में दिखाई नही दे रहा।
