विधानसभा निर्वाचन-2023 के तहत 17 नवंबर को जिले की चारो विधानसभा में मतदान होगा। मतदान सम्पन्न कराने के लिए सभी मतदान दल चुनाव सामग्री लेकर मतदान केन्द्रों के लिए रवाना हो चुके है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह तथा पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने सीहोर विधानसभा क्षेत्र के अहमदपुर, दोराहा, बरखेड़ाहसन, श्यामपुर सहित अनेक गांवों में मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केन्द्रों पर मतदान के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधितों को दिए।
उन्होंने मतदान दलों एवं पीठासीन अधिकारियों को निर्धारित समय मतदान प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ईव्हीएम का मॉकपोल राजनैतिक अभिकर्ताओं की उपस्थिति में ही किया जाए। साथ ही तरह की परेशानी आने पर तत्काल सूचित कर उनका समाधान कराए।