
रविवार को होने वाले क्रिकेट विश्व कप के फाइनल मुकाबले को लेकर बुधनी के क्रिकेट प्रेमियों और खिलाड़ियों में काफी उत्साह है। ओर सभी भारतीय टीम की जीत को लेकर आश्वस्त भी नजर आ रहे हैं। वही टीम इंडिया की जीत के प्रति इस कदर उत्साहित हैं कि मैच संपन्न होने के बाद जीत का जश्न मनाने की तैयारी भी की जा रही है, ओर जीत का जश्न मनाने के मूड में है।
वही क्रिकेट प्रेमियों द्वारा विभिन्न प्रकार के आयोजन की तैयारी देखी जा रही है, तो वही बुधनी के भेरूंदा सिविल अस्पताल के सीबीएमओ डाॅ.मनीष सारस्वत द्वारा आज निशुल्क उपचार की बात कहिए उनका कहना है कि आज किसी भी मरीज से शुल्क नहीं लेंगे, इसके बदले चाहते हैं कि वह दुआ करें कि भारत टीम जीते।
