
सोमवार सुबह बुधनी के वार्ड 8 में रहने बाली 48 वर्षीय महिला ममता सराठे को पीट मे दर्द की शिकायत को लेकर उनका बेटा विवेक शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुधनी ले गया, वहां कोई डॉक्टर नही मिला, ड्यूटी पर तैनात नर्स ने दर्द का इंजेक्शन लगाया गया, जिसके बाद महिला की मौत हो गई, महिला की मौत के बाद वार्ड के लोगों के साथ उनके परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया।

वही जानकारी के अनुसार हंगामे के बीच कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मस्ताल अस्पताल पहुंचे और अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठाते हुए कार्यवाही की मांग की जिस पर सीएमएचओ ने ड्यूटी पर तैनात नर्स और ड्यूटी पर नदारद डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया।
वहीं बीएमओ बुदनी को भी प्रभार से हटाते हुए स्थानीय डॉक्टर को प्रभार दिया गया।
