
विगत दिनों आगज़नी के कारण एक आदिवासी परिवार का कच्चा मकान व गृहस्थी का पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया। जिसको देखते हुए प्रशासन तथा जनप्रतिनिधियों सहित प्रतिष्ठित जनो के सहयोग से पीड़ित परिवार को गृहस्थी का संपूर्ण सामान उपलब्ध कराया।
दरअसल भैरुंदा तहसील के ग्राम बावड़ीखेड़ा निवासी राजेश बारेला जिनके मकान में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। और इस आगजनी में राजेश बरेला का कच्चा मकान के साथ गृहस्थी का सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गया। वही भैरुंदा एसडीएम मदनसिंह रघुवंशी द्वारा पहल करते हुए पीड़ित परिवार को प्रतिष्ठित नागरिको के जनसहयोग से गृहस्थी का सामान की खरीदी कराई गई। गृहस्थी का सामान लेकर पीड़ित परिवार के चेहरे खुश नजर आएं।
वही भैरूंदा एसडीएम मदनसिंह रघुवंशी ने कहा कि प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को आरबीसी 6/4 के अंर्तगत 95 हजार रूपए की सहायता राशि घर के लिए व 05 हजार गृहस्थी के लिए, कुल 01 लाख रुपए की राशि स्वीकृत हो गए है जो जल्द ही पीड़ित के खाते में पहुंच जाएगी।
