
बुदनी की बेटी डॉ.शोभा सिंह की प्रथम कृति ‘अक्षत:खोज संस्कृति की ‘उनके अग्रज सुरेश वर्मा द्वारा माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भेंट की गई जिसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी की बेटी डॉ शोभा सिंह को शुभकामनाएं दी।
आपको बता दें कल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सपत्नीक कार्यकर्ता समागम में सम्मिलित होने बुदनी पधारे थे ।
हाल ही में बुधनी नगर की बेटी कावियत्री डॉ शोभा सिंह की प्रथम कृति ‘अक्षत खोज संस्कृति की’ का लोकार्पण शासकीय सनाकोत्तर महाविद्यालय अशोकनगर मैं आयोजित राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी मे किया गया था
शोभा ने इस विधा के साथ हिन्दी साहित्य में अपनी उदात्त उपस्थिति दर्ज कराई है। उनके ललित निबंध राष्ट्रीय साहित्यिक पत्र. पत्रिकाओं में लंबे समय से प्रकाशित हो रहे है। डॉ. शोभा सिंह की यह कृति अति भौतिक तथा वैश्विकरण के दौर मेंभारतीय लोक परंपराओं एवं संस्कृति के अनेक आयामों को रोचक ढंग से प्रस्तुत करती हैं, इनकी भाषा में सममोहन है।
उल्लेखनीय है कि डॉ.शोभासिंह की यह कृति साहित्य अकादमी मप्र संस्कृति विभाग के सहयोग से प्रकाशित कराई गई है। कृति का लोकार्पण करते हुए विद्यवानों ने कहा कि ललित निबंधों का सूजन आसान कार्य नहीं है, इसके लिए लेखक का बहुपठित होना अनिवार्य है।
