NewsMirchii- मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी गुना पहुंचे, जहां वे कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कार्यर्ताओं से कहा कि मैं कार्यकर्ता हूं मेरी रक्षा आपको करनी है। पीसीसी चीफ ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने देश आजाद करवाया था। उन्होंने राम मंदिर जाने पर भी कहा कि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने पर हम सभी कांग्रेसी जाएंगे।

दरअसल गुना में कांग्रेस ने कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया था जिसमें शामिल होने एमपी कांग्रेस के नव नियुक्त अध्यक्ष जीतू पटवारी भी पहुंचे, इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद कार्यकर्ताओं से कहा कि जब अंग्रेजों का शासन था किसी को नहीं लगता था की वे भारत से जा सकते थे। लेकिन कांग्रेस और महात्मा गांधी के विचार और हमारे संस्कार ने देश को आजाद कराया। लोकतंत्र की रक्षा करनी है वो कांग्रेसी करेगा।
वही राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह कार्यक्रम में आने जाने पर उन्होंने कहा कि जब राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो जाए, मूर्ति विराजित हो जाए तब जाएंगे। और एक लाख कांग्रेसी जाएंगे, बार-बार जाएंगे।
