लाडली बहनों के खाते में राशि ट्रांसफर, CM मोहन ने सिंगल क्लिक के माध्यम से डाली 9वीं किस्त…

NewsMirchii- मध्यप्रदेश में सीएम डॉ मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से लाडली बहनों के खातों में राशि डाली है। इसके पहले सीएम ने कन्यापूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। बताया जाता है कि यह लाडली बहनों की 9वीं किस्त की राशि है।

इस अवसर पर सीएम मोहन ने कहा कि कोई देश अपने देश को माता के रूप में नहीं मानता, लेकिन भारत एकमात्र देश है जो अपने देश को माता के रूप में मानता है। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश का कभी भला नहीं किया। कांग्रेस ने सिर्फ कुर्सी बचाने का काम किया है। रानी दुर्गावती ने दुनिया भर में भारत का मान बढ़ाया है। रानी अवंतीबाई ने भी आजादी के लिए बड़ी मिसाल कायम की है। भारत ने दुनिया में मानवता जीवित रखते हुए, अपने देश को अखंड रखने का प्रयास किया है। सीएम ने मंडला में आयुर्वेदिक कॉलेज की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!