– लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है, पहली लिस्ट में भाजपा ने 195 लोकसभा सीटों से उम्मीदवारों की घोषणा की है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी सीट से चुनाव लड़ेंगे, भाजपा की पहली लिस्ट में 34 केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं. भाजपा की पहली लिस्ट में 28 महिलाएं हैं, 50 से कम उम्र वाले 47 युवा उम्मीदवार हैं, अनुसूचित जाति से 27, अनुसूचित जनजाति से 18 और पिछड़ा वर्ग से 57 उम्मीदवार शामिल हैं।
दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कॉफ्रेंस में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तांवड़े ने प्रत्याशियों की घोषणा की. उन्होंने बताया कि 29 फरवरी को हुई सीईसी की बैठक में सभी राज्यों से आए नेताओं के साथ गहन मंथन के बाद उम्मीदवारों का चयन किया गया।
29 फरवरी की रात हुई CEC की बैठक में हुआ था मंथन
मालूम हो कि इससे पहले 29 फरवरी को राजधानी दिल्ली में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक हुई थी। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पार्टी महासचिव बीएल संतोष के अलावा BJP शासित राज्यों के CM, प्रदेश अध्यक्ष, प्रभारी, सह-प्रभारी और चुनाव प्रभारी मौजूद थे। यह मीटिंग रात 11 बजे से सुबह 3:15 बजे तक करीब 4 घंटे चली थी, इस बैठक में 17 राज्यों की 155 लोकसभा सीटों पर चर्चा हुई थी।
MP की 24 सीटों पर उम्मीदवार घोषित
- भिंड- संध्या राय
- ग्वालियर- भारत सिंह कुशवाह
- गुना- ज्योतिरादित्य सिंधिया
- सागर- लता वानखेड़े
- टीकमगढ़ – वीरेंद्र खटीक
- दमोह – राहुल लोधी
- खजुराहो – वीवी शर्मा
- सतना – गणेश सिंह
- रीवा – जनार्दन मिश्र
- सीधी – राजेश मिश्रा
- शहडोल – हिमांद्री सिंह
- जबलपुर – आशीष दुबे
- मंडला – फग्गन सिंह कुलस्ते
- होशंगाबाद – दर्शन चौधरी
- विदिशा – शिवराज सिंह चौहान
- भोपाल – आलोक शर्मा
- देवास – महेंद्र सोलंकी
- मंदसौर – सुधीर गुप्ता
- रतलाम – अनीता नागरसिंह चौहान
- खरगोन – गजेंद्र पटेल
- खंडवा – न्यानेश्वर पाटिल
- बैतूल – दुर्गादास
- मुरैना— शिव मंगल सिंह तोमर
- राजगढ़—रोडमल नागर
