– पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट कर कहा, मध्यप्रदेश में अब तक 14 हजार 700 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो चुके हैं, आज सदस्यता का आंकड़ा मिलाकर 16,000 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में सम्मिलित हो चुके हैं। जिसमें केंद्रीय मंत्री, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधि शामिल है।
मध्यप्रदेश कांग्रेस मुक्त होने की दिशा में बढ़ रहा है। गिनीज बुक रिकार्ड बन जाए तो बड़ी बात नही। मेरा राहुल गांधी जी से कहना है, भगदड़ का मजा लिजिए अपने देश में, कुछ दिन तो गुजारिए मध्यप्रदेश में।
