लाडक़ुई वन परिक्षेत्र में सागौन की अवैध कटाई का सिलसिला बदस्तूर जारी – विभाग कर रहा प्रतिदिन कार्यवाही…
– बुधनी के लाडक़ुई वन परिक्षेत्र के तहत चोरो के हौंसले इतने बुलंदी पर पहुंच गए हैं कि वह अब जंगलो से नहीं बल्कि रेंज में जब्ती की सागौन सिल्लियो की चोरी करने लगे हैं।
ऐसा ही एक मामला सोमवार देर शाम प्रकाश में आया। जब लाडक़ुई रेंज में जब्ती की सागौन चुराते हुए वन अमले ने तीन लोगों को पल्सर बाईक सहित पकडऩे में सफलता प्राप्त की। पकड़े गए आरोपियों ने वन अमले को धमकी भी दी कि छूटने के बाद वह किसी को नहीं छोड़ेगें। वन माफियाओं के हौंसले बुलंदी पर होने के पीछे सबसे बड़ी वजह इन पर कोई ठोस कार्य़वाही ना होना हैं। अधिकारी बताते हैं कि आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया जाता हैं, क्योंकि वन अधिनियम में ऐसी कोई धारा नहीं हैं, जिससे इन्हें सीधे जेल भेजा जाये।

इसी का परिणाम रहा की, रिहा हुए आरोपी दूसरे दिन करीब तीन दर्जन के करीब ग्रामीणो को लेकर वन परिक्षेत्र लाड़कुई पहुंचे ओर वन विभाग द्वारा की गई कार्यवाही को झूठी व गलत बताते हुए, कार्यवाही मे जप्त की पल्सर मोटर बाइक MP37-ZE-0494 छोडने को लेकर दबाव बनाया ओर जमकर हंगामा किया, वही मामला गर्माता देख परिक्षेत्र अधिकारी प्रकाश उईके द्वारा लाडक़ुई चौकी प्रभारी को दूरभाष पर सूचना दी गई। कुछ समय बाद पहुंचे चौकी बल द्वारा समझाईश दी गई।

देखा जाए तो कुछ दिनो से लाडक़ुई क्षेत्र मे असामाजिक गतिविधिया बड़ गई है, ओर अधिकारी इसे हल्के मे ले रहे है, जो कभी-भी बड़ा रूप ले सकती है, विगत दिनो भी दो पक्षो मे जमकर पत्थर चलाए गए, जिसमे लगभग 07 लोग चोटिल हो गए, तो वही दो लोगो को गम्भीर चोट आई, जिस प्रकार आर्दश आचार संहिता प्रभावशील है, ओर ऐसे मे वन परिक्षेत्र मे दर्जनो लोगो की उपस्थिति कई सवालो को जन्म देती है।

वही इस पूरे मामले पर वन परीक्षेत्र अधिकारी प्रकाश उईके ने बताया कि हमारे द्वारा लाडक़ुई चौकी प्रभारी को अवगत कराया गया है, ओर इस सम्बन्ध मे भी आवेदन देकर ठोस कार्यवाही करवाई जाएगी, जिससे इस प्रकार की पुनावर्ती दोबारा ना हो।
गौरतलब है कि लाडक़ुई वन क्षेत्र में सागौन की अवैध कटाई का सिलसिला बदस्तूर जारी हैं। रात के समय माफिया बाईको से जंगलो में रैकी कर सागौन चुराते जा रहे हैं। जिससे हजारों एकड़ में जंगल कट चुके हैं। इस मामले में वन विभाग के अधिकारी भी प्रतिदिन छुटपुट कार्यवाही कर रहे हैं। वन विभाग द्वारा आरोपियों से जब्त की गई, सागौन की सिल्लियो को रेंज प्रागंण में ही रखा जाता हैं। अब माफियाओं ने जंगलो की जगह रेंज में ही जब्ती की सागौन चुराने का असफलत प्रयास किया। जिसमें वन अमले ने तीन आरोपियों को पकडऩे में सफलता प्राप्त की।
वन परिक्षेत्र अधिकारी प्रकाश उईके ने बताया कि सोमवार देर शाम को लाडक़ुई रेंज प्रागंण में रखी सागौन सिल्लियों को तीन लोग पल्सर बाईक से चुराकर ले जा रहे थे। इसी बीच बीट गार्ड द्वारा इन्हें देखकर पकडऩे में सफलता प्राप्त की। पूछने पर आरोपियों ने अपना नाम परसराम पिता जगन निवासी कठेरिया, मिथुन पिता केदार निवासी नवलगांव व राकेाश पिता टीकाराम निवासी सेवनिया बताया। वन अमले ने आरोपियों के पास से एक पल्सर बाईक भी जब्त की। उक्त आरोपियों पर वन अधिनियम के तहत कार्य़वाही की गई हैं।

सहायक परिक्षेत्र अधिकारी देवी सिंह भॉवर ने बताया कि अमले की गिरफ्त में आने के बाद आरोपी एक – दूसरे से यह कहते नजर आए कि इन लोगों के चेहरे अच्छी तरह से देख लो। छूटने के बाद इनमें से किसी को भी नहीं छोड़ेगें। ऐसा एक बार नहीं बल्कि कई बार आरोपियों द्वारा वन अमले को धमकी दी जा चुकी हैं।
सागौन की चोरी करने वाले माफियाओं के हौंसले बुलंदी पर होने की मुख्य वजह यह हैं कि इन पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं होती। जिसके चलतें यह लगातार सागौन की चोरी करते रहते हैं। वन अधिनियम में ऐसी कोई सी ठोस धारा नहीं हैं, जिससे वन अमला इन्हें सीधे जेल की सलाखों के पीछे भेंज सके। यहीं वजह हैं कि कई बार माफियाओं द्वारा वन अमले पर ही हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया जाता हैं।

इस मामले में डिप्टी रेंजर देवीसिंह भॉवर का कहना हैं कि उक्त आरोपियों के खिलाफ लिखित मे पुलिस चौकी लाडक़ुई में आवेदन दिया गया है।
देखा जाए तो पूर्व मे भी बीट डोंगलापानी सबरेंज पिपलानी नाके मे भी वन माफियाओ द्वारा रात्रि मे वन अमले पर हमला किया गया था, जिसमे वन नाके पर पत्थराव किया ओर वाहन मे तोडफोड भी की गई थी।
