कांग्रेस नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, श्री शर्मा ने कहा, अवसर वादी लोग थे जो भाजपा मे गए।

– लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता, कार्यकर्ताओं का भाजपा में सामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में बुधनी विधानसभा के भैरूंदा क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है। 

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में सामिल होने वाले कई नेता ऐसे हैं, जिनकी दो-दो पीढ़ियां कांग्रेस पार्टी की सेवा करते रहे, लेकिन अब वे पार्टी को छोड़कर जा रहे हैं। बुधनी विधानसभा के भी ऐसे कई नेता हैं, जिन्होंने जीवनभर से कांग्रेस पार्टी में रहकर राजनीति की, लेकिन अब वे पार्टी को छोड़कर भाजपा में सामिल हो रहे हैं। भैरूंदा के कांग्रेस नेताओं में प्रमुख रूप से विशाल खंडेलवाल, संजय पटेल, राजकुमार यादव सहित कई कांग्रेस नेता भाजपा मे सामिल हुए।

भैरूंदा के कांग्रेस नेताओं ने भोपाल पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास पर भाजपा का दामन थामा। इस दौरान श्री चौहान ने उन्हें भाजपा का डुपट्टा पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई एवं स्वागत किया। इस दौरान विदिशा सांसद रमाकांत भार्गव, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, नगर परिषद भैरूंदा के अध्यक्ष मारूति शिशिर सहित अन्य नेता, पदाधिकारी भी मौजूद रहे। भैरूंदा के कई वरिष्ठ नेताओं सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाजपा मे सामिल हुए। बताया जा रहा है कि आने वाले समय में और भी कांग्रेस के नेता भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले सकते है।

भाजपा द्वारा लगातार कांग्रेस नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाने को लेकर कांग्रेस नेता गोपाल शर्मा का कहना है कि अवसर वादी लोग थे जो भाजपा मे गए है जिन कांग्रेस नेताओं के व्यवसाय है, उन पर भाजपा द्वारा दबाव बनाया जा रहा है। हालांकि जो लोग भाजपा में सामिल हो रहे हैं उनके सबके व्ययसाय हैं, कालोनाइजर सहित कई काम धंधे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!