अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
भैरुंदा – भारतीय जनता पार्टी द्वारा “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान – 2026” के अंतर्गत सर्वंगलम पैलेस में एक भव्य एवं महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया, कार्यक्रम को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की विचारधारा, सेवा भाव, समर्पण एवं अनुशासन के साथ कार्य करने का संदेश दिया तथा बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया।

विधायक रामकांत भार्गव ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रशिक्षण अभियान कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक विकास का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने आगामी 11 मार्च से 14 अप्रैल तक आयोजित होने वाले मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से निर्धारित तिथियों पर अनिवार्य रूप से सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

पूर्व जिला अध्यक्ष रवि मालवीय ने भी अपने विचार रखते हुए संगठन की रीति-नीति, अनुशासन एवं समर्पण भाव के साथ कार्य करने पर बल दिया। पूर्व जिला उपाध्यक्ष लखन यादव ने भी प्रशिक्षण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सभी से एक जुटता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मंडल भैरुंदा, गोपालपुर, लाडकूई एवं चकल्दी मंडल के मंडल अध्यक्षों सहित चारों मंडलों के समस्त पदाधिकारी, जिला स्तर के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण अभियान को सफल बनाने तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। वही कार्यक्रम के अंत मे भेरूंदा मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा के द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
