अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रंगपंचमी त्यौहार व्यवस्था में सीहोर पुलिस की महिला अधिकारियों की उत्कृष्ट भूमिका…

अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
भेरूंदा– अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रंगपंचमी पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु महिला अधिकारियों द्वारा सक्रिय रूप से ड्यूटी निभाई जा रही है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सुनीता रावत के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक सीहोर डॉ. अभिनंदना शर्मा, एसडीओपी सीहोर सुश्री पूजा शर्मा एवं जिले में पदस्थ अन्य महिला अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा रंगपंचमी पर्व के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न स्थानों पर सतत रूप से ड्यूटी की जा रही है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले में पदस्थ सभी महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट सेवा की सराहना करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!