अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
भेरूंदा – केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिवस के अवसर पर बुधनी विधान सभा क्षेत्र के भैरुंदा में जनसेवा की एक मिसाल पेश करते हुए। इस खास मौके पर उनके सुपुत्र और युवा नेता कार्तिकेय सिंह चौहान ने मामा कोचिंग क्लास का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक रमाकांत भार्गव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य व ग्रामीणों के लिए चलित अस्पताल सेवा शुरू करने को लेकर भी बात कही।

इस दौरान उन्होंने बच्चो को अच्छी शिक्षा मिल सके, इसको विभिन्न विषयो की कोचिंग निशुल्क देने के साथ ही भवन की व्यवस्था, योग्य शिक्षक को चयन किया जाएगा।
बता दे कि भैरूंदा के संगोष्ठी भवन मे आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्तिकेय सिंह चौहान ने कहा कि मामा कोचिंग क्लास शुरू करने का एकमात्र उद्देश्य उन गरीब और प्रतिभावान विद्यार्थियों को आगे बढ़ाना है, जो आर्थिक तंगी के कारण बेहतर शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे समाज में बदलाव लाया जा सकता है और यह क्लासेस विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने का काम करेंगी।

दूर-दराज मे होगा मुफ्त इलाज –
वही कार्तिकेय ने स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर भी अपनी बात कही, उन्होंने कहा कि चलित अस्पताल भी जल्द चालू किया जाएगा, जो सुदूर ग्रामीण क्षेत्र मे पहुंचकर लोगो का इलाज किया जाएगा। उनका कहना है कि ग्रामीण इलाको मे लोगो को उपचार नही मिलने के साथ कभी-कभार लोगो को बीमारी का भी पता नही चल पाता है, जिससे उनकी मौत तक हो जाती है। चलित अस्पताल गांवों में पहुंचकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करेगा। इससे सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए ग्रामीणों को अब शहर की ओर नहीं भागना पड़ेगा, बल्कि इलाज उनके द्वार तक पहुँचेगा।

वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण का संदेश –
केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए कार्यक्रम के अंत में जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और छात्र-छात्राओं ने मिलकर वृक्षारोपण किया। इस दौरान एक पेड़ मां के नाम और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, जिला महामंत्री जितेंद्र गौड़, जिला उपाध्यक्ष आनंद पटेल, नपा अध्यक्ष मारुति शिशिर, मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा, पवन मीणा, पंकज पंवार, जनपद पंचायत अध्यक्ष मंजू अवध पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ नेता, युवा कार्यकर्ता और स्थानीय छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

