– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
उज्जैन कानीपुरा रोड पर बस ने बाइक सवार को बचाने मे, तराना से उज्जैन जा रही बस हादसे का शिकार हो गई, अनियंत्रित होकर बस पलट गई, वही घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से उज्जैन जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।
बताया जाता है कि बस तराना से उज्जैन जा रही यात्री बस कानीपुरा रोड पर मंगलवार को सड़क हादसे का शिकार हो गई। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस पलटी खा गई, जिससे एक युवक की मौत हो गई जबकि 09 लोग घायल हो गए। घायलों को उज्जैन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल बिडीओ…
