बैंक के सामने खड़ी बाइक ले उड़े चोर, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज…

– अमित शर्मा, लाड़कुई/ भेरूंदा

बुदनी के नगर रेहटी में बैंक ऑफ़ इंडिया के पास से अज्ञात चोर एक बाइक चोरी कर ले गए और यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल रेहटी पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, और चोरों की तलाश जारी कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार चंचल चौहान निवासी मालीपुरा रेहटी के रहने वाले हैं अपने काम से बैंक गए हुए थे और उन्होंने उनकी एचएफ डीलक्स बाइक बैंक के सामने खड़ी कर दी थी। बैंक से काम करने के बाद जैसे ही वह बैक से बाहर आए उनकी बाइक उन्हें नहीं मिली इधर-उधर तलाशने के बाद भी जब बाइक नहीं मिली तो वहां पर लगे कैमरा को चेक किया गया तो एक युवक उनकी बाइक ले जाता हुआ दिखा जो भेरूंदा की ओर गया।
जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने फरियादी चंचल चौहान की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

सीसीटीवी कैमरे में कैद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!