बाइक औऱ कार की भिड़ंत, तीन लोग हुए गम्भीर घायल, ग्राम कांकड़खेड़ा जोड़ की घटना…

– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा

सीहोर-इछावर रोड पर एक सफारी कार और बाइक आपस में टकरा गई। इसमें बाइक सवार तीन लोग गंभीर घायल हो गए। दुर्घटना करीब 11 बजे कांकड़खेड़ा जोड़ के पास हुई है। बाइक सवार तीनों लोग इछावर से सीहोर की ओर जा रहे थे। रास्ते में उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर कार से टकरा गई। इसमें बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके से गुजर रहे लोगों और कार सवार ने घायलों को उठाया। लोगों ने देखा तो एक व्यक्ति के शरीर में हलचल नहीं है। दो लोग दर्द से कराह रहे हैं। कार सवार ने बताया कि मैं घर की महिलाओं को लेकर सीहोर से इछावर जा रहा था। बाइक सवार तीनों लोग सामने से आ रहे थे। ये सड़क पर लहराकर गाड़ी चला रहे थे। तीनों रॉन्ग साइड अचानक उनकी कार के सामने आ गए। मैंने बचाने का प्रसास किया, इसके बाद भी गाड़ी से टकरा गए। वही 108 की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।

दुर्घटना बाइक ओर कार की टक्कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!