– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
लगातार सड़क हादसे होने के बाद भी लोग सबक नहीं ले रहे हैं। सलकनपुर में माता विजयासन के दर्शन करने श्रद्धालु दूर-दूर से आते हैं। कोई कार से आता है, कोई पैदल आता है तो कोई बाइक से आता है। आज ऐसे ही एक दृश्य देखने को मिला जब माता विजयासन के वाहन मार्ग पर एक बाइक पर लगभग आधा दर्जन के करीब सवारी बैठकर पहाड की चढाई की जा रही।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया दे कि मौजूद लोगो द्वारा मना करने के बाद भी यह बाइक सवार नहीं माना और ऊपर दर्शन करने के लिए बाइक लेकर गया। जिसमें क्षमता से अधिक सवारी बैठा रखी थी। अगर कोई हादसा हो जाए तो इसका जिम्मेदार कौन रहेगा। बाइक सवार खुद के साथ-साथ साथ बैठे परिजनों की जान से सीधा-सीधा खिलवाड़ कर रहा हैं। ऐसे लोगों पर प्रशासन को कड़ी कार्यवाही करना चाहिए, जिससे आगे लोग इस प्रकार की जोखिम उठाने से बचे।
कर रहे जान से खिलवाड…
