गर्भवती महिला के साथ अभद्रता के मामले में भैरुंदा पहुंची जांच टीम…

पीड़ित व महिला डॉक्टर के लिए बयान, उच्चाधिकारी को रिपोर्ट की जाएगी प्रस्तुत…

– अमित शर्मा, लाड़कुई/ भेरूंदा
गर्भवती महिला के साथ अभद्रता के मामले की जांच जिला स्तरीय टीम सिविल अस्पताल भैरुंदा पहुंची। टीम द्वारा पीड़ित महिला व महिला डॉक्टर का पक्ष जाना और बयान लिए गए। हालांकि अब पूरे मामले की रिपोर्ट टीम द्वारा उच्चाधिकारियों को प्रस्तुत की जाएंगी। 

     गौरतलब है कि विगत दिनों सिविल अस्पताल भैरुंदा गर्भवती महिला स्वाति पति शुभम विश्वकर्मा सोनोग्राफ़ी कराने पहुंची थी। जहां सोनोग्राफ़ी कक्ष में अन्य महिला के हाथ पानी गिर गया था, लेकिन महिला डॉक्टर रूकमणी गुलहारिया द्वारा पानी को साफ किए जाने पर अड़ी रही। गर्भवती महिला ने महिला डॉक्टर से यह भी कहा कि मेरे हाथ यह पानी नही गिरा बावजूद इसके महिला डॉक्टर एक ना सुनते हुए सिर्फ पानी साफ करने की बात कहती रही, इतना ही नही पानी साफ नही करने पर गर्भवती महिला व उसके पति से अभद्रता की गई। जिसकी शिकायत पीड़िता द्वारा सीहोर कलेक्टर, जिला चिकित्साधिकारी, थाना प्रभारी सहित भैरुंदा सीबीएमओ को की थी। जिसके बाद मामला चर्चा मे ओर समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशन के बाद सीहोर कलेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा पूरे मामले को गम्भीरता से लेते हुए टीम गठित की गई। 
        वही जिला स्तरीय गठित तीन सदस्यीय टीम द्वारा सिविल अस्पताल भैरुंदा पहुंचकर पीड़ित का पक्ष जाना ओर कथन लिए इसके अलावा महिला डॉक्टर का भी पक्ष जानते हुए कथन लिए गए।  

    पीड़ित महिला के पति का कहना है कि अभी तक जो खबरे प्रकाशित हुई जांच टीम आई। आगे भी इस प्रकार की अन्य महिलाओं के साथ ना हो ये मेरी कोशिश है। महिला डॉक्टर के द्वारा अभद्रता की गई है। प्रशासन से मैं उम्मीद करता हूँ कि इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो।   
      वही सिविल अस्पताल भैरुंदा के सीबीएमओ डॉक्टर मनीष सारास्वत ने बताया कि पूरे मामले की जांच करने जिला स्तरीय टीम गठित की गई थी। जो सिविल अस्पताल भैरुंदा आई थी। टीम द्वारा पीड़ित महिला और डॉक्टर रूकमणी गुलहारिया के बयान लिए है, उच्चाधिकारियों को जांच प्रस्तुत करेंगे।  

सिविल अस्पताल पहुंची जांच टीम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!