शहर की 12 चोरिया कबूली 28 लाख सोने, चांदी व हीरे के जेवरात बरामद…
– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
शहर सीहोर में करीबन 4-5 माह से हो रही सूने मकान की चोरियो को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सीहोर मयंक अवस्थी ने सीएसपी सीहोर निरंजन सिंह राजपूत व थाना प्रभारी कोतवाली गिरीश दुबे से विस्तृत चर्चा कर घटना स्थल से संबंधित चोरियों के तरीके ज्ञात कर किसी आदतन अपराधियों की संलिप्तता होकर पुराने नकबजनो की जानकारी एकत्र करने हेतु आदेशित किया था इसी तारतम्य में दिनांक 26 मई2024 को रात्रि में सूचना प्राप्त हुई कि इंदौर भोपाल बायपास पर तुलसी आंगन निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास में कुछ बदमाश डकैती की योजना बना रहे हैं। थाना प्रभारी कोतवाली गिरीश दुबे द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया तथा थाना से पृथक पृथक अधिकारियों की टीम लेकर उक्त स्थान पर पहुंचकर मौके से 04 बदमाशो को हथियार व डकैती में उपयोग आने वाले औजारो सहित हिरासत में लिया।
इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर इनका साथी मौके से फरार हो गया। बदमाशो को डकैती की योजना बनाने के अपराध धारा 399, 402 भादवि में गिरफ्तार कर पृथक पृथक पूछताछ करने पर शहर सीहोर के चाणक्यपुरी, इंग्लिशपुरा, A-1 सिटी कालोनी, ब्रह्मपुरी कालोनी, में कुल 12 गृहभेदन की सूने मकानो के ताले तोडकर सोने चांदी, हीरे-जेवरात, एलईडी, गैस सिलेण्डर व घरेलू सामान चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपीगण-
01. अंकित मेवाडा 02. पवन मालवीय 03. विकास मेवाडा 04. अहमद उर्फ इरफान की निशादेही पर 06 मंगलसूत्र, 03 नग हार, 04 सोने की चेन, 06 जोड टाप्स, 02 जोड बाली, 04 जोड अंगुठी, 01 डायमंड की अंगुठी, 02 लोंग, 04 सोने के कंगन, 02 पेंडल, कुल 25 तोला सोना व 80 जोड बिछिया, 20 जोड पायल, 03 चांदी के कडे, 20 चांदी के सिक्के कुल 02 किलो चांदी करीबन व 02 हीरो का हार, टायटन की घडी, स्मार्ट वाच 02, एलईडी टीव्ही 55 इंच, गैस सिलेण्डर, साडियां कपडे कुल कीमती करीबन 28 लाख का माल जप्त किया गया हैं।
वारदात का तरीका –
आरोपीगण भोपाल नाके पर किराये का घर लेकर रहते हैं। शाम के समय व्ही आई पी कालोनी में पैदल तथा मोटर सायकल से घूमकर घर के बाहर मेन गेट पर ताले लगे हुए सुने मकानो को चिन्हित करते थे। फिर रात्रि करीब 10 से 11 बजे पुनः चिन्हित किये घरो पर ताले लगे होने से विश्वास कर लेते थे कि रात्रि में घर पर कोई नहीं रहेगा। देर रात्रि 01 से 02 बजे के बीच आरोपी इस सूने मकान के बाहरी गेट को कूदकर मुख्य दरवाजे के ताले को कटर के जरिये तोडकर घर में रखी अलमारी आदि के ताले तोडकर किमती सामान सोने चांदी, हीरे जेवरात, एल ई डी टीवी, पैसे व घरेलू सामान, गैस सिलेण्डर, चोरी कर लेते थे घटना के समय दो आरोपी घर के अंदर व दो आरोपी घर के बाहर रहते थे।
पूर्व में हुए गिरफ्तार तो चोरी का तरीका बदला–
गिरफ्तार चोरो को पूर्व में थाना आष्टा में कई चोरी के अपराध मे घटना स्थल से चोरी करते समय सामान पर अंगुल चिन्ह (फिंगर प्रिंट) से पहचान कर गिर. किया एवं मोबाईल लोकेशन से सफलता प्राप्त की थी। वर्तमान की सभी चोरियों की घटना में आरोपियों द्वारा घटना वक्त हाथ में ग्लब्स पहने जाते थे व घर से निकलते समय अपने मोबाईल को बंद किया जाता था ।
माल जप्त – एक 315 का अवैध देसी कट्टा, कटर, हथोडी, टामी, प्लास, सोने चांदी के आभूषण, एलईडी टीवी, किमती करीबन 28 लाख रुपये।
गिरफ्तार आरोपी –
01. अकिंत पिता जीवन सिंह मेवाडा उम्र 24 साल निवासी ग्राम डूका थाना पारवती जिला सीहोर अपराधिक रिकार्ड –
- थाना पारवती अपक्र. 39/23 धारा 294, 323, 341, 506, 34 भादवि
- थाना आष्टा अपक्र. 872/21 धारा 457, 380 भादवि
- थाना आष्टा अपक्र. 57/22 धारा 457, 380 भादवि
- थाना आष्टा अपक्र. 45/22 धारा 457, 380 भादवि
- थाना पीथमपुर अपक्र. 637/22 धारा 401 भादवि 25 बी आर्म्स एक्ट
- थाना कोतवाली अपक्र. 376/24 धारा 399, 402 भादवि 25,27 आर्म्स एक्ट
02. अहमद उर्फ इमरान खांन पिता सुभान खान उम्र 28 साल निवासी ग्राम मुगीसपुर थाना मण्डी जिला सीहोर अपराधिक रिकार्ड:-
- थाना कोतवाली अपक्र. 309/20 धारा 323, 294, 324, 341, 506, 34 भादवि
- थाना कोतवाली अपक्र. 83/21 धारा 392, 411 भादवि
- थाना कोतवाली अपक्र. 82/21 धारा 392, 411 भादवि
- थाना कोतवाली अपक्र. 818/21 धारा 394 भादवि
- थाना मण्डी अपक्र. 202/19 धारा 379, 392, 411 भादवि
- थाना कोतवाली अपक्र. 44/21 धारा 356, 379, 392 भादवि
- थाना कोतवाली अपक्र. 90/21 धारा 399, 402 भादवि, 25 आर्म्स एक्ट, धारा 5 विस्फोटक पदार्थ
- थाना कोतवाली अपक्र. 662/20 धारा 394 भादवि
- थाना कोतवाली अपक्र. 694/20 धारा 356,379,392,411 भादवि
- थाना कोतवाली अपक्र. 313/19 धारा 392, 411 भादवि
- थाना कोतवाली अपक्र. 84/21 धारा 392, भादवि
- थाना कोतवाली अपक्र. 251/19 धारा 392, 411 भादवि
- थाना कोतवाली अपक्र. 376/24 धारा 399, 402 भादवि 25,27 आर्म्स एक्ट
03. पवन मालवीय पिता जीवन सिंह मालवीय उम्र 25 साल निवासी देवनखेडी थाना सिद्दीकगंज हाला फौजी होटल के पीछे सीहोर अपराधिक रिकार्डः-
- थाना पीथमपुर अपक्र. 637/22 धारा 401 भादवि 25 बी आर्म्स एक्ट
- थाना आष्टा अपक्र. 780/21 धारा 457, 380 भादवि
- थाना आष्टा अपक्र. 57/22 धारा 457, 380 भादवि
- थाना आष्टा अपक्र. 45/22 धारा 457, 380 भादवि
- थाना आष्टा अपक्र. 895/21 धारा 457, 380 भादवि 25, 27 आर्म्स एक्ट अपक्र. 885/21 धारा 457, 380 भादवि
- थाना आष्टा अपक्र. 872/21 धारा 457, 380 भादवि
- थाना कोतवाली अपक्र. 376/24 धारा 399, 402 भादवि, 25, 27 आर्म्स एक्ट
04. विकास मेवाडा पिता गजराज सिंह उम्र 24 साल निवासी रोसी थाना कालापीपल हाल फौजी होटल के पीछे सीहोर अपराधिक रिकार्ड:- अपक्र. 399, 402 भादवि 25, 27 आर्म्स एक्ट
सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत, सीहोर
थाना कोतवाली सराहनीय भूमिका –
संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक गिरीश दुबे थाना प्रभारी कोतवाली सीहोर, उनि मनोज मालवीय, उनि लोकेश सोलंकी, उनि किरण सिंह राजपूत, सउनि रामजी सिंह, सउनि माधौ सिंह, प्रआर. 579 विकास, प्रआर. 729 महेन्द्र मेवाडा, प्रआर. 182 महेन्द्र रैदास, प्रआर. 346 प्रेमनारायण, प्रआर. 246 राधेश्याम चौहान, प्रआर. 85 उग्रसेन गौतम, प्रआर. 655 जितेन्द्र वर्मा, आर. 266 चन्द्रभान सेन, थाना मण्डी के आर. 736 नेपाल वर्मा व सायबर सेल के प्रआर. सुशील साल्वे, आर. विकास चौरसिया का योगदान रहा। उक्त कार्यवाही में प्रआर. 729 महेन्द्र मेवाडा व आर. 266 चन्द्रभान सेन का विशेष योगदान रहा ।
