जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन हेतु 5 जून से 16 जून तक चलाया जा रहा विशेष अभियान…

– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
दिनांक 05 जून को नगर भेरूंदा मैं नगर परिषद द्वारा नगर के बीचो-बीच बने बड़े नाले एवं नालियों की जेसीबी मशीन के द्वारा साफ सफाई कर श्रमदान किया गया और परिषद कार्यालय के ग्राउंड में पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में पौधारोपण किया गया। जिसमें जामुन आम बादाम जैसे पौधों का पौधा रोपण किया गया।

आज दिनांक 6 जून को नगर भेरूंदा के कृषक संगोष्ठी भवन में सुबह 11:00 बजे से वाटर हार्वेस्टिंग के संबंध में एक कार्यशाला भी कराई गई जिसका संचालन मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रफुल्ल गठेरे जी द्वारा किया गया और जिसमें जल ही जीवन है इसी नारे को कहते हुए और पानी बचाने के उपयोग को लेकर समझाया गया और हमें पानी किस प्रकार से उपयोग करना चाहिए, किस प्रकार से हम को जीवन यापन करने के लिए पानी बचाना चाहिए, आगे भविष्य में पानी को किस प्रकार से बचाया जाए।

ऐसी संबंध में पूर्व वन विकास निगम अध्यक्ष गुरु प्रसाद शर्मा ने एक कबीर का दोहा कहकर बताया गया जैसे की “रहिमन पानी राखिए बिन पानी सब सुन पानी गए ने उभरे मोती मानस चूर” इसी के साथ पानी बचाने के कुछ उपाय बताएं और इसी के साथ ही अनुविभागी अधिकारी मदनसिंह रघुवंशी द्वारा भी पानी बचाने के संबंध में जानकारी दी गई। नगर परिषद अध्यक्ष मारुति शिशिर द्वारा भी वाटर हार्वेस्टिंग के बारे में जानकारी दी गई और भोपाल से आए एनजीओ के माध्यम से आए संतोष जिन्होंने वाटर हार्वेस्टिंग के बारे में पूरी जानकारी दी और पानी को किस प्रकार से बचाना है इसके बारे में सभी नगरवासियों को वीडियो के माध्यम से जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!