CM डॉ.यादव ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर नरेंद्र मोदी को दी बधाई…

– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा

प्रदेश के मुखिया डॉ.मोहन यादव ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर नरेंद्र मोदी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी, कहा कि करोड़ों देशवासियों की आकांक्षाओं व उम्मीदों को साकार करते हुए विकसित भारत के निर्माण का संकल्प सिद्ध होगा और भारत पुनः विश्वगुरु बनेगा।

वही श्री यादव ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेने पर शिवराज सिंह चौहान को भी बधाई दी। उन्होने कहा कि आपके सुदीर्घ राजनैतिक एवं प्रशासनिक अनुभवों के माध्यम से देश में प्रगति और जनकल्याण के नये मापदंड स्थापित होंगे, मध्यप्रदेश के समस्त नागरिकों की ओर से शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!