शाहंगज में बस दुर्घटना मे घायल हुए लोगो के घर पहुंचकर मुलाकात की, घटना मे मृतक के घर किया शोक व्यक्त- विक्रम मस्ताल

– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
बुधनी विधानसभा क्षेत्र के शाहगंज में बस दुर्घटना मे जहां कई लोग घायल हुए और कुछ लोगो का दुखद निधन हो गया। आज ग्राम नीमटोन में कांग्रेस विधानसभा प्रत्यशी रहे, विक्रम मस्ताल ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर दुख बाटा और शोकाकुल परिवार के साथ शोक संवेदना व्यक्त की, इस दौरान सतीश शर्मा भी मौजूद रहे। 

    बता दे कि, बुधवार की शाम लगभग छह बजे शाहंगज थाना क्षेत्र के ग्राम परसवाड़ा के समीप बाइक सवारों को बचाने के बावजूद बस और बाइक में भिडंत हो गई। इसमें बाईक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। भिड़ंत के बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उसमें सवार दो यात्री महिलाओं की मौत हो गई जबकि लगभग एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

     वही कांग्रेस विधानसभा प्रत्यशी रहे, विक्रम मस्ताल ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर दुख बाटा और शोकाकुल परिवार के साथ शोक संवेदना व्यक्त की,  साथ ही साथ घायल हुए लोगो से भी मुलाकात की, इस दौरान विक्रम मस्ताल ने कहा, कि हमारे यहां वाहन धुर्त गति से दौड़ रहे है, बस और डंपर उनकी गति के मापदंड तय किया जाना चाहिए। इसके साथ ही शासन, प्रशासन से अनुरोध है कि बसों व डंपरो के फिटनेस की जांच भी करवाई जाए, ताकि ऐसी घटना भविष्य में किसी ओर के साथ ना हो, किसी के घर का दीपक, किसी मां का साया घर से ना उठे, यातायात एवं पुलिस विभाग यातायात नियम का पालन सख्ती से करवाया जाए। अभी तक शासन, प्रशासन के द्वारा पीड़ित परिवार की कोई खोर-खबर नही ली गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!