युवा नेता कार्तिकेय का बड़ा बयान, कहा- हमारे नेता के सामने दिल्ली भी, नतमस्तक…

– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा

बुुधनी के भेरूंदा मे कार्यकर्ता आभार समारोह मे पहुंचे कार्तिकेय सिंह चौहान ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि बुधनी विधानसभा क्षेत्र की जनता ने डेढ़ लाख वोटों से जीत दर्ज कराई है, अपने लगातार अपना आशीर्वाद अपने नेता को दिया है, क्षेत्र की जनता ने छह बार शिवराज जी को बुधनी विधानसभा से विधायक बनाया है, वह एक मात्र ऐसे नेता है जिनका चुनाव क्षेत्र की जनता लड़ती है।

कार्तिकेय सिंह चौहान

वही केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान ने आगे बड़ा बयान देते हुए कहा कि इस दुनिया ने हमारी बहुत परीक्षा ली, 2023 के चुनाव में कई उंगलियां उठीं, लेकिन आपने बुद्धिजीवियों को मुंहतोड़ जवाब देने का काम किया है, हम सब अनेकों जिस्म और एक जान हैं. 2023 में लोगों ने कहा कि सरकार बनाना मुश्किल है. लेकिन ऐसे विपक्षी और बुद्धिजीवियों को मुंहतोड़ जवाब देने का काम प्रदेश की जनता ने किया।

कार्तिकेय सिंह चौहान

कार्तिकेय ने कहा कि शिवराज जी मुख्यमंत्री थे तो CM के तौर पर दिल्ली जाते थे, लेकिन अब वे CM नहीं है तो और लोकप्रिय हो गए, वे बड़ी जीत के साथ दिल्ली गए हैं, आज दिल्ली भी नतमस्तक है, पूरा दिल्ली उन्हें पहचानता है, कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक के बड़े नेताओं में उनकी गिनती होती हैं, ये सब आपके द्वारा ही संभव हुआ है।

कार्तिकेय सिंह चौहान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!