थाना भैरुंदा पुलिस ने एफआईआर दर्ज होने के 2 घण्टे के अंदर किया आरोपी पिता को गिरफ्तार
– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
नगर क्षेत्र से रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना आई सामने 15 वर्षीय नाबालिक बालिका के साथ उसके पिता ने दुष्कर्म की घटना के अंजाम दिया। घटना दिनांक 26/06/2024 को नाबालिक बच्ची उम्र 15 की रिपोर्ट पर उसके पिता के विरुद्ध अपराध क्रमांक 316/24 धारा 376(2)(एन), 376(2)(च), 376(3) भादवि 5/6 पाक्सो एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
कार्यवाही – अपराध पंजीयन के पश्चात घटना की गंभीरता को देखते हुऐ सीहोर पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी जी के द्वारा आरोपी पिता की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीतेश गर्ग व एसडीओपी दीपक कपूर के मार्गदर्शन प्राप्त कर थाना प्रभारी भैरुंदा निरीक्षक घनश्याम दांगी द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए अपराध पंजीबद्ध होने के 02 घण्टे के भीतर ही आरोपी पिता निवासी ग्राम खरसानिया को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बुधनी पेश किया गया। वही माननीय न्यायालय व्दारा आरोपी को जेल भेजा गया।
सराहनीय भूमिका – उप निरी पूजा सिंह राजपूत, प्रआर दिनेश जाट, आर.नीलेश शिवहरे, म.आर. प्रीती काजले, म.आऱ. वैशाली तिवारी का सराहनीय योगदान रहा।
