वर्षा के कारण थाना शाहगंज अंतर्गत चांदनी नदी मे अचानक जलस्तर बढ़ने से जंगल मे फॅसे 05 लोगो को पुलिस, वन अमले एवं SDERF की सँयुक्त कार्यवाही से सकुशल रेस्क्यू किया गया।
– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
भोपाल के एक ही परिवार के 05 लोग शाहगंज थाने क्षेत्र अंतर्गत आने वाले अमरगड़ झरने पर घूमने के लिए गए थे, जहा से लौटते समय जंगल मे बहने वाली चांदनी नदी मे अचानक जलस्तर बढ़ जाने से उक्त परिवार के लोग जंगल मे ही फस गए।
सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक सीहोर मयंक अवस्थी के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर गीतेश गर्ग एवं एसडीओपी बुधनी शशांक गुर्जर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शाहगंज पंकज वाडेकर के नेतृत्व में टीम को घटना स्थल पर परिवार की सहायता हेतु तत्काल रवाना किया तथा SDERF की टीम एवं वन विभाग के अमले को मौके पर भेजा गया।
▫️गौरतलब है कि दिनांक 21 जुलाई 2024 को डायल -100 पर सूचना प्राप्त हुई कि अमरगढ झरना देखने आये कुछ लोग जंगल में नदी के टापू पर फस गये है। उक्त सूचना पर थाना शाहगंज पुलिस द्वारा तत्काल दो टीम गठित कर दुर्गम रास्तो से टीम को अमरगढ झरना रवाना किया गया एवं साथ ही एसडीईआरएफ टीम सीहोर को भी अमरगढ झरना रवाना किया गया। अमरगढ के जंगल में मूसलाधार बारिश में दो नदियो के बीच में टापू पर फसे 02 महिला एवं 03 पुरुषों को बामुश्किल सकुशल रेस्क्यु कर बाहर निकाला गया। बता दे कि नदी का जलस्तर अधिक होने से नदी को पार नहीं किया जाना सम्भव नहीं हो पा रहा था। पुलिस, वन विभाग एवं SDERF की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद जंगल मे फंसे भोपाल के माहेश्वरी परिवार के 05 लोगों रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया।
रेस्क्यू किए गए लोगों में –
1. सुरूची माहेश्वरी पिता ओमप्रकाश मूंदड़ा उम्र 29 साल
2. निशा माहेश्वरी पत्नी अशोक माहेश्वरी उम्र 57 साल
3. अशोक माहेश्वरी पिता रामगोपाल जी माहेश्वरी उम्र 60 साल
4. सुभम पिता अशोक माहेश्वरी उम्र 32 साल निवासीगण 10 सनसिटी कॉलोनी एयरपोर्ट रोड लालघाटी थाना कोहेफिजा जिला भोपाल
5. यश मूंदड़ा पिता ओमप्रकाश मूंदड़ा उम्र 24 साल निवासी फ्लेट नं.201 सेक्टर 03 विनय नगर थाना बहोडापुर जिला ग्वालियर बताया, जिन्हे सकुशल निकाल कर रवाना किया गया।
रेस्क्यू किए गए….
सराहनीय भूमिका – निरी. पंकज वाडेकर, उनि कृष्णा मंडलोई, प्र.आऱ.569 सचिन जाट, आर.519 अनुज यादव, आर.279 संजीव राजपूत, आर.88 नरेन्द्र चौरे, आर.702 दिनेश गठोले, सैनिक 278 मुकेश गौर, सैनिक 295 ओमप्रकाश चौहान एवं एसडीईआऱएफ सीहोर टीम के पीसी अशोक पाटीदार, सै.297 भगवान सिंह दांगी, सै.193 संजय वर्मा, सै.76 अरविंद वर्मा, सै.378 मांगीलाल, सै.245 रघुवीर, सै.222 अजय, डायल 100 पायलट प्रदीप अहिरवार आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
