अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
बुधनी में एक युवती ने उफनती नर्मदा नदी में पुल से नीचे छलांग लगा दी, जिसकी सूचना पर ब्रिज पर तैनात एक रक्षक ने नर्मदा में नाव चला रहे एक मछुआरे को दी, जिसने करीब 03 किमी दूर गवाडिया नर्मदा घाट पर बचा लिया गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को थाने लेकर आई जहां घटना के बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है, नगर निरीक्षक चैन सिंह रघुवंशी ने बताया कि युवती बुधनी के वार्ड 15 जमुनिया की रहने वाली है। फिलहाल अभी कारण सामने नहीं आया की युवती ने आखिर ये कदम क्यों उठाया, पुछताछ जारी है।

