– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
बुधनी विधानसभा के भेरूंदा अंतर्गत ग्राम लाड़कुई पहुंचे कांग्रेस नेता विक्रम मस्ताल तो वही ग्राम के भेरुंदा सीहोर मुख्य मार्ग पर निराश्रित पशुओं के बैठने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। जिसको लेकर आज ग्रामीणों द्वारा चक्का जाम किया गया।
विक्रम मस्ताल ने एसडीएम से की मुलाकात…
वही इस दौरान विक्रम मस्ताल ग्राम लाड़कुई पहुंचे ओर घटना के दौरान ग्रामीणजन को समझाइश देने पहुंचे, एसडीएम मदनसिंह रघुवंशी से मुलाकात कर आए दिन हो रही गौवंश के साथ दुर्घटना को लेकर चर्चा की।
वही मीडिया से चर्चा करते हुए श्री मस्ताल ने कहा कि जिस प्रकार प्रदेश के मुखिया मोहन यादव द्वारा गोवंश को लेकर आदेश दिए गए हैंकि निराश्रित गौवंश के लिए व्यवस्था की जाए, जिसको लेकर हमने एसडीएम को अवगत कराया और 15 दिन का समय दिया गया है। अगर 15 दिवस में प्रशासन द्वारा गौ-माता के लिए कोई व्यवस्था नहीं की जाती है तो आंदोलन किया जाएगा।
विक्रम मस्ताल, कांग्रेस नेता
