शासकीय विद्यालय में मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षको का किया सम्मान…

अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा

डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। भैरुंदा तहसील के शासकीय विद्यालय टीकामोड मे शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। वही भव्य और ऐतिहासिक आयोजन कर शिक्षकों का सम्मान किया गया। शिक्षक दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भेरूंदा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मदनसिंह रघुवंशी तथा थाना प्रभारी घनश्याम दांगी मौजूद रहे।

वही शासकीय हाई स्कूल और शासकीय माध्यमिक शाला टीकामोड, शासकीय माध्यमिक शाला बावड़ीखेड़ा, शासकीय प्राथमिक स्कूल सुनेड, शासकीय प्राथमिक स्कूल मांगरोल, शासकीय माध्यमिक शाला लांचोर, न्यू ऑथराइज हायर सेकेंडरी स्कूल लाडकुई और रतनपुर सहित कई शिक्षकों का स्वागत व सम्मान किया गया।

बता दे कि कार्यक्रम का शुभारंभ अनुविभागीय अधिकारी मदनसिंह रघुवंशी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

कार्यक्रम में रहे मौजूद

इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरिओम प्रजापति, रामचंदर डोबाल, रामसिंह बालोद, ओम प्रकाश, शिवनारायण बरेठा, नाना सिंह बारेला, लक्ष्मण प्रजापति, मंताराम यादव, लक्ष्मीनारायण मालवीय, इमरत लाल पटेल, मुकेश यादव, देवलाल जिराती, मांगीलाल ठाकुर, रूपनारायण वर्मा, पिंटू वर्मा सहित बहुत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पालक गण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!