अतुल्य कृषि वन स्थापना दिवस समारोह आयोजित… 

अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा

सीहोर जिले के इछावर के मिथलेश नगर ग्राम रामगढ़ में कृषि से समृद्धि, समाज कल्याण के लिए अतुल्य कृषि वन स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया।  

   आपको बता दें कि 6वां अतुल्य कृषि वन स्थापना दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके उपरांत दीप प्रज्जलित कर गणेश वंदना कर कार्यक्रम की शुरू की गई। मौजूद अतिथियों ने सभा को सम्बोधित किया। प्रतिभाओ को सम्मानित भी किया गया। फिर किसानों को पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधे वितरित किए गए। कार्यक्रम में अतुल्य कृषि वन के MD, CEO अतुल अग्रवाल, त्रिपुरा के महाराज और नर्मदापुरम के सांसद दर्शनसिंह चौधरी सहित शिर्डी के सांसद मौजूद रहे। 

    समाज के कल्याण के लिए यह अनोखे तरीके से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वही कार्यक्रम में किसानों को उनकी उत्कृष्ट भूमिका के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही आदिवासी बच्चों ने लोक नृत्य से सभी का मनमोह लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!