अर्जुन आर्य ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ, हुए साइकिल पर सवार… समाजवादी पार्टी से लड़ेंगे चुनाव।

बुधनी विधानसभा से समाजवादी पार्टी से लड़ेंगे चुनाव- अर्जुन आर्य

अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव अर्जुन आर्य ने कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। इस बात की जानकारी स्वयं अर्जुन आर्य सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल कर दी। उन्होंने पोस्ट में बताया है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को मेल के माध्यम से इस्तीफा सौंपकर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। जिसको लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को बधाई भी प्रेषित की है।

बता दे कि पहले भी अर्जुन आर्य समाजवादी पार्टी में रह चुके हैं। अर्जुन आर्य समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बहुत ही करीबी भी माने जाते है। एक बार समाजवादी पार्टी द्वारा दिए गए बुधनी से टिकट को नकारते हुए, कांग्रेस में शामिल हुए थे। वहीं कांग्रेस का हाथ छोड़ एक बार फिर साइकिल पर सवार हो गए हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के को सदस्यता से इस्तीफा का लिखा पत्र

अर्जुन आर्य ने बताया कि मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेश सचिव के पद पर 2018 से कार्य कर रहा हूँ। परन्तु कांग्रेस में रहकर मुझे यह महसूस हुआ कि कांग्रेस पार्टी में जनता का नेतृत्व करने वाले लोगों को दबाया जाता हैं और जो कांग्रेस पार्टी के तथाकथित बड़े नेता हैं वो उनकी परिक्रमा करने वाले ग़ुलामी करने वाले लोगों को ही कांग्रेस पार्टी में आगे बढ़ाते हैं साथ ही मैंने देखा हैं पिछले वर्षों में कांग्रेस पार्टी में दलित, पिछड़े, आदिवासी, अल्पसंख्यक, किसान, मज़दूर की बस बात ही की जाती हैं। आज भी कांग्रेस पार्टी में बड़ी जाति के सामन्ती सोच के लोग ही कर रहे हैं और ये सामन्ती लोग जो कांग्रेस में अलग-अलग प्रदेशों में बैठे हैं, ये बस सिर्फ़ और सिर्फ़ अपने गुलामों को ही अवसर देते हैं। क्योंकि जब में अपने ही अधिकारों को कांग्रेस पार्टी में संरक्षित नहीं कर सकता, तो कांग्रेस पार्टी में रहकर आम जन की लड़ाई लड़ना तो बहुत दूर की बात होगी। इसलिए कांग्रेस छोड़ रहा हूँ।

समाजवादी पार्टी ने जताया भरोसा, अर्जुन आर्य ने पार्टी का माना आभार

वही अब अर्जुन आर्य समाजवादी पार्टी मे शामिल हो गए है। जिसको लेकर एक पत्र सांझा कर लिखा, कि बुधनी विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव हेतु मुझे समाजवादी पार्टी द्वारा प्रत्याशी घोषित किये जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव का तहेदिल से धन्यवाद व्यक्त करता हूँ। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!