लाड़कुई सहकारी खाद वितरण केंद्र का पूर्व मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण, किसानों की जानी परेशानी…

– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा

बुधनी विधान सभा क्षेत्र के भेरूंदा अंतर्गत लाड़कुई ग्रामीण क्षेत्र का पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के दौरा कार्यक्रम के दौरान लाड़कुई सहकारी खाद वितरण केंद्र पहुंचे और किसानो की समस्या को जाना, जिसका बिडीओ सोशल नेटवर्क पर जमकर वायरल हो रहा है।

खाद वितरण केंद्र…

    बता दे कि बुदनी के भेरूंदा सीएम राइज स्कूल मैदान मे कांग्रेस द्वारा एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस के दिग्गज नेता व कार्यकर्ता पदाधिकारी पहुंचे। इस दौरान सभी कांग्रेस नेताओं द्वारा सभा को संबोधित किया गया, तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल के पक्ष में वोट करने की अपील की गई, तो वहीं भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए, कई सवाल खड़े किए।

     इसके उपरांत पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह लाड़कुई क्षेत्र के दौर के दौरान ग्राम झाली पहुंचे। जहां पर एक सभा को संबोधित किया, तो वही ग्रामीणों का हाल जाना। इस दौरान मौजूद ग्रामीणों द्वारा अपनी समस्या से पूर्व मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए, योजनाओं का लाभ नहीं मिलने की बात कही। वही कुछ किसानों ने खाद की किल्लत को लेकर भी पूर्व मुख्यमंत्री को अवगत कराया। 

     वही अपने दौरे के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ग्राम लाड़कुई सहकारी खाद वितरण केंद्र पर पहुंचे और किसानों का हाल जाना। तो वही खाद के वितरण में हो रही समस्याओं को लेकर मौजूद कर्मचारियों से जानकारी ली गई। कि कितना खाद रखा हुआ है, कितना खाद आया था, इसके साथ किस कंपनी का खाद यहां उपलब्ध कराया जा रहा है। वही किसानो की लंबी लाइन देखकर भी कर्मचारी से कई सवाल किया। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री ने मौजूद भंडारण का निरीक्षण भी किया, ओर डीएपी एवं यूरिया की मौजूद मात्रा की जानकारी भी ली। इस बीच किसानो ने खाद में आ रही, दिक्कत को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री को अवगत कराया। वही कुछ किसानो का कहना था कि काफी समय लाइन मे लगना पड़ रहा है तो वही कर्मचारी मूंह देखकर खाद का वितरण करने के साथ ही एक साथ 22 ग्रामो के किसानो को बुलाकर खाद दिया जाता है, जिसके चलते काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस मौक पर कांग्रेस उम्मीदवार राजकुमार पटेल के साथ कई कांग्रेस नेता व पदाधिकारी भी मौजूद थे।

दिग्विजय सिंह पहुंचे, लाड़कुई खाद वितरण केंद्र

   वही पूर्व मुख्यमंत्री ने सोशल मिडिया पर पोस्ट कर लिखा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारें किसानों का दर्द समझना ही नहीं चाहती। अब देखिये केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम से पहचानी जाने वाली बुधनी विधानसभा के किसान खाद के लिए परेशान हो रहे हैँ और सुनवाई करने वाला कोई नहीं। आज हमने लाड़कुई स्थित सरकारी वेअरहाउस में हैरान परेशान किसानों की समस्याएं सुनी और उसके निराकारण के लिए उन्हें हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!