सरकारी खजाना पर सबसे पहला अधिकार गरीबों का, किसानों का, महिलाओं का होना चाहिए- मुख्यमंत्री

कांग्रेस का हुआ, खटखट बंद- मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

बुधनी विधानसभा गौरवशाली विधानसभा- डॉ.मोहन यादव

भैरूंदा के ग्राम पिपलानी व छिदगांव काछी में जनसभा को किया संबोधित…

भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव के पक्ष में वोट करने की, कि अपील…

– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान पहुंचे। भैरुंदा के आरिवासी ग्राम पिपलानी एवं ग्राम छिदगांव काछी पहुंचे। जहां उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए डॉ.मोहन यादव ने भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव के पक्ष में जनता को वोट करने की अपील की।

मुख्यमंत्री यादव ने अपने संबोधित में यह भी कहा कि बुधनी विधानसभा गौरवशाली विधानसभा है, बुधनी विधानसभा जैसी विधानसभा पूरे देश में नहीं है कहा कि मेरी भी इच्छा है कि मैं भी अपना घर बुधनी विधानसभा में बना लूं, उन्होंने एक बार फिर केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान की तारीफ करते हुए कहा कि शिवराज सिंह चौहान के कारण प्रदेश में बीजेपी की सरकार आई है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि देश के आम चुनाव में जनता ने कांग्रेस की खटा-खटा पहले ही बंद कर दी है।

CM डॉ.मोहन यादव

वही केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिपलानी की जनता को संबोधित करते करते हुए कहा कि अपने परिवार के बीच आया हूं और पूरा परिवार बुधनी विधानसभा है, मैं मर भी गया तो लौट कर फिर इस बुधनी विधानसभा में जन्म लुगा और महिला और बुजुर्गों की सेवा करूँगा,कांग्रेस ने कभी विकास के कामों के बारे में सोचा ही नहीं सारे विकास के काम बीजेपी सरकार ने किये है। केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने भाजपा प्रत्याशी को एक आम कार्यकर्ता बताते हुए जनता को रमाकांत भार्गव के पक्ष में वोट कर विजय बनाने की बात कही।

केंद्रीय मंत्री, शिवराजसिंह चौहान

सीएम व शिवराज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!