– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
बुदनी विधानसभा उप चुनाव को लेकर नेताओ में लगातार आरोप प्रत्यारोप के दौर चल रहे है, ऐसे में सीहोर जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय पर कांग्रेस पार्टी के जिला प्रवक्ता गोपाल शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने एक ब्राह्मण समाज के व्यक्ति की भूमि पर कब्जा कर लिया है।
वही मीडिया की सुर्खियां बनते ही बीजेपी जिला अध्यक्ष रवि मालवीय ने मुखर होकर इसे अनर्गल और मिथ्या आरोप करार दिया, उन्होंने कहा कि वह इस मामले में कानूनी कार्यवाही भी करेंगे।
रवि मालवीय , जिलाध्यक्ष
वही दूसरी और इस मामले की सच्चाई उस समय सामने आ गई, जबकि खुद उक्त व्यक्ति मनोहर लाल शर्मा ने सोशल मिडिया पर अपना वीडियो जारी कर, बीजेपी अध्यक्ष रवि मालवीय को क्लीन चिट देते हुए, इसे राजनीतिक षड्यंत्र करार दिया है।
मनोहर लाल शर्मा
