45 की दौड़ ने कई के अरमानों पर फेरा पानी, 15 दिसंबर तक हो सकती है घोषणा…

– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा

भारतीय जनता पार्टी के मुताबिक अब 45 वर्ष की आयु से अधिक का कोई भी भाजपा कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष नहीं बन पाएगा। यदि कार्यकर्ता की उम्र निर्धारित आयु सीमा के एक माह भी अधिक हैं तो वह इस पद के लिए पात्र नहीं होगा। पार्टी के इस नियम को लागू करते ही कई के अरमानो पर पानी फिर गया है।

जिसके चलतें मंडल अध्यक्ष की दौड़ से भैरूंदा, गोपालपुर, लाड़कुई व चकल्दी के कई नेता बाहर हो गए हैं। अब दावेदारी करने वाले युवाओं में से ही निर्धारित आयु सीमा के कार्यकर्ता को मंडल अध्यक्ष की जबावदारी सौंपी जाएगी। ऐसे में कई युवाओं की लॉटरी लग सकती हैं। नया नियम सख्ती से लागू होने से ऐसे कई नेताओं के मंसूबों पर पानी फिर गया हैं। ऐसी स्थिति में अब भाजपा संगठन युवाओं के हाथों में रहेगा। 

उल्लेखनीय हैं कि विगत दिनो सीहोर जिले के सभी मंडलों में पार्टी के द्वारा नियुक्त किये गए पर्यवेक्षकों के द्वारा रायशुमारी की जा चुकी हैं। 1 से 15 दिसंबर के बीच सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा की जाना हैं। वही भाजपा संगठन के जिला प्रभारी डा. बहादुर सिंह मुकाती ने बताया कि केंद्र सरकार के द्वारा इस बार क्राइट ऐरिया निर्धारित कर भेजा गया हैं। जिसका पालन करना अनिवार्य हैं। ऐसे में पार्टी के निर्देश सभी के लिए सर्वोपरि हैं।

चारों मंडलों में बदले समीकरण मे बुदनी विधानसभा के भैरूंदा, गोपालपुर, लाड़कुई व चकल्दी मंडल में नये नियम सख्ती के साथ लागू होने के बाद अब समीकरण पूरी तरह बदल गया हैं। पूर्व में 50 वर्ष आयु के कई कार्यकर्ता इस पद के लिए अपनी पुख्ता दावेदारी कर रहे थे, लेकिन अब 45 वर्ष के युवा को ही मंडल की कमान सौंपी जाएगी। 

ऐसे मे जानकारी के अनुसार भैरूंदा मंडल अध्यक्ष के लिए अब मुख्य रूप से आशीष शर्मा, गौरीशंकर कुशवाह, दीनबंधु कुशवाह के नाम प्रमुख हैं। इस दौड़ में आशीष शर्मा जहाॅ सक्रिय नेता है, तो वही प्रबल दावेदार भी नजर आ रहे है। वर्तमान मे वह मंडल उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे है। इसी प्रकार चकल्दी मंडल से रमेश बारेला, शेषनारायण पंवार, श्रवण व्यास, सुभाष यादव, तो वही देखा जाए तो गाइड लाइन ने लाड़कुई मंडल मे युवाओ के लिए रास्ते खोल दिए है, जिसमे हरिओम यादव, राजेन्द्र ठाकुर के नाम प्रमुख हैं। वही 45 की गाइड लाइन के बाद कुछ ओर नामो पर चर्चाओ का बाज़ार गरम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!