03 किलो 99 ग्राम गांजा व नगदी 14,45,200/- रूपए व तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी सहित लाखो का माल जप्त…
– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
जिले में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी व व्यापार व अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक शुक्ला के निर्देशन एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीतेश गर्ग के मार्गदर्शन मे नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन सिंह राजपुत के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस व्दारा दिनांक 31 जनवरी2024 को थाना प्रभारी कोतवाली को जरिये विश्वनीय मुखविर सूचना प्राप्त हुई, कि बड़ी ग्वालटोली गंज मे घनश्याम यादव के घर के पास चम्पालाल यादव पिता दुर्गाप्रसाद नाम का व्यक्ति गांज बेचता है। जो कि वर्तमान समय मे गांजे के पुड़िया घर से बेच रहा है जिसके पास मे बड़ी मात्रा मे मादक पदार्थ गांजा हो सकता है। वही कोतवाली पुलिस व्दारा दबिश देकर एन.डी.पी.एस. के प्रावधानो के तहत कार्यवाही की गई। आरोपी चंपालाल यादव पिता दुर्गाप्रसाद आय़ु 42 निवासी फरेला कालोनी बडी ग्वालटोली सीहोर के कब्जे से 03 किलो 99 ग्राम गांजा व नगदी 14,45,200/- रूपये व तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी क्र. MP37-ZC-8580 को जप्त कर आरोपी चंपालाल यादव के विरूध्द् अपराध क्र. 02/2025 धारा 08/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट व 111 (3) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
कार्यवाही…
अपराध का तरीका-
आरोपी चंपालाल व्दारा पिछले कई बर्षो से अपनी स्कूटी से अवैध मादक पदार्थ गांजा पूडिया बनाकर बेचा करता था एंव गांजा बेचने से प्राप्त अवैध रूपयो को घर के बगीचे में गड्डा बनाकर गाड कर रखता था आरोपी मादक पदार्थ गांजे की तस्करी ब्रिकी मे संलिप्त होकर विधि विरूध्द कार्य करता था।
आरोपी चंपालाल यादव पिता दुर्गाप्रसाद आय़ु 42 निवासी फरेला कालोनी बडी ग्वालटोली सीहोर का आपराधिक रिकार्ड-
- अपराध क्रमांक 799/17 धारा 08/20 एन.डी.पी. एस. एक्ट
- अपराध क्रमांक 713/22 धारा 08/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट 3. अपराध क्रमांक 230/24 धारा 49 ए आबकारी एक्ट
- अपराध क्रमांक 348/24 धारा 34 आबकारी एक्ट
- अपराध क्रमांक 531/24 धारा 296 , 115 (2) , 351 (3) बी.एन. एस. 6. अपराध क्रमांक 02/25 धारा 08/20 एन.डी.पी.एस एक्ट 111 (3) बी.एन. एस.
दीपक शुक्ला, पुलिस अधीक्षक सीहोर
सराहनीय भूमिका –
नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन सिंह राजपूत, उनि मनोज मालवीय, उनि विक्रम आदर्श, उनि राजेन्द्र उईके, सउनि पतिराम पाटिल, प्र.आर. 33 पंकज यादव, आर. 352 लखन धाकड, आर. 266 चन्द्रभान सेन, प्र.आर. 288 शशीप्रकाश यादव, आरक्षक गौरव मालवीय, सैनिक 100 ब्रजमोहन चौधरी, आर. अभिषेक (थाना मण्डी), आर. 123 विक्रम जाट, आर. 408 हमीर, म. आर. 460 रिकीं हलदार सीहोर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
