
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिला सीहोर में दिनांक 22-23 जनवरी की मध्य रात्रि में कोम्बिग गश्त की गई, पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला ने नाइट कांबिंग गश्त के लिये थाना कोतवाली एवं मण्डी के पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश देकर किया रवाना।
इसी क्रम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर गीतेश गर्ग द्वारा थाना आष्टा एवं पार्वती, तथा जिले के अनुभाग बुदनी, नसरूल्लागंज एवं सीहोर देहात अनुभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों को संबंधित एसडीओपी द्वारा आवश्यक निर्देश देकर रवाना किया गया। 214 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी की पृथक-प़ृथक टीम बनाकर की गई कोम्बिग के दौरान कुल 121 वारंटी ( स्थाई वारंट, गिरफतारी वारंट ) को गिरफतार किया गया।
वही 148 चिन्हित अपराधी (निगरानी बदमाश, गुण्डा, जिला बदर) को चेक किया। अपराधों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण की द़ृष्टि से सम्पूर्ण जिले के थाना क्षेत्रों में प्रभावी नाईट काम्बिंग गश्त की गई थी। कोम्बिंग गस्त की टीम को पुलिस अधीक्षक सीहोर द्वारा इनाम भी दिया जायेगा। उक्त कार्यवाही अपराध नियंत्रण की द़ृष्टि से आगे भी लगातार होती रहेगी।
