
भेरूंदा- नगर के ग्राम बोरखेड़ा कला में सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसके प्रथम दिवस पर भव्य कलश यात्रा निकल गई, जिसकी शुरुआत ग्राम मे स्थित शिव मंदिर से लेकर चौक के राम मंदिर से होते हुए, यज्ञ शाला हनुमान मंदिर पहुंची, जहां पूजा अर्चना कर शिव महापुराण कथा की शुभारंभ किया गया। वही बड़ी संख्या मे महिला – पुरुषों के साथ नव युवक सामिल हुए।
शिव महापुराण का आयोजन…
बताया जा रहा है कि ग्रामीण महिलाओ की प्रेरणा से 23 जनवरी से ग्राम बोरखेड़ा के लखन बाबा चौक पर शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है, जो 29 जनवरी तक किया जाएगा।
कथावाचक अमित भारद्वाज भागवत भूषण श्रीधाम वृंदावन खेरी वाले के मुखारविंद से शिव महापुराण की कथा प्रतिदिन 1:00 बजे से 4:00 बजे की जाएगी, इस संगीतमय कथा के दौरान विभिन्न प्रकार की झांकी भी कथा स्थल पर बनाई जाएगी, जिसमे प्रमुख रूप से शिव पार्वती, गणेश, कार्तिकेय की झांकियां रहेंगी।
वही ग्राम के सात यजमानों के द्वारा शिव महापुराण कथा में पूजा अर्चना की जाएगी, जिसमें प्रमुख रूप से कमलेश तिवारी, बलराम पवार, मौजीराम पवार, प्रदीप मकवा, तुलसीराम पवार, मूलचंद महेश्वरी, शैतान सिंह पवार सभी यजमानो द्वारा पूजा अर्चना संपन्न कराया जाएगा।
