कलेक्टर श्री सिंह ने नागरिकों को दीं गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं…

कलेक्टर प्रवीण सिंह ने जिले के सभी नागरिकों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमें राष्ट्र भक्ति, देश प्रेम एवं भाईचारे की भावना के साथ एकजुट होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि लोक कल्याण और जिले के समग्र विकास के लिए सभी की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए उनके सुखी और समृद्ध जीवन की कामना की है।

शुभकामना संदेश में कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान ने देश के विभिन्न राज्य, भाषा, वेशभूषा, जातियों तथा संस्कृति को एक सूत्र में बांधा हुआ है। गणतंत्र दिवस इन्हीं संवैधानिक अधिकार और कर्तव्यों के प्रति जागरूक होने का पर्व है। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से संवैधानिक कर्तव्यों का पालन करते हुए गणतंत्र को और मजबूत बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!