
बुधनी के भेरूंदा नगर के सभी शासकीय एवं अशासकीय शिक्षण संस्थान सहित बीजेपी व कांग्रेस कार्यालय पर शान से फहराया तिरंगा, अशासकीय शिक्षण संस्थाओं द्वारा बैंड बाजे के साथ आकर्षक प्रभात फेरी निकाली गई।
भैरूंदा एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी ने कृषि उपज मंडी व उपजेल में ध्वजारोहण किया, तो वही नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिभा रितेश मकवाना नगर परिषद में झंडा वंदन किया गया, तो वही नगर परिषद अध्यक्ष मारुति शिशिर ने नगर के गांधी चौक पहुंचकर झंडा वंदन कर मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के संदेश का वाचन किया।
एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी ने कृषि उपज मंडी में ध्वजारोहण किया।
वही परंपरा अनुसार भैरूंदा नगर के सभी शासकीय व आशासकीय स्कूलों द्वारा सीएम राइज स्कूल मैदान में सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाली संस्थाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के संदेश का वाचन किया।
