पूरे देश में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। शासकीय सहित अशासकीय संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया। इसके अलावा गणतंत्र दिवस पर विभिन्न स्थानो सांस्कृतिका कार्यक्रम आयोजित हुए।
वही यूफोरिया माइंस एंड मिनरल्स कंसोर्टियम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा अभिनव कार्य करते हुए, स्कूली बच्चों को बैग वितरित किए गए।
भैरुंदा क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिदगांव काछी के विद्यालय में अध्यनरत सभी विद्यार्थियों कंपनी के जनरल मैनेजर विनोद कुमार के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस के अवसर पर कंपनी के द्वारा अभिनव पहल करते हुए, स्कूली बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए गए।

कंपनी के मैनेजर पारुल शर्मा ने बताया कि यूफोरिया माइन्स एंड मिनिरल्स कंसोर्टियम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से यह स्कूल बैग वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व 4 वर्षों से पावर में प्रोजेक्ट लिमिटेड कंपनी के माध्यम से और अब यूफोरिया माइंस एंड मिनरल्स के माध्यम से व हमारे जनरल मैनेजर विनोद कुमार जी के माध्यम से हम जन सरोकार से जुड़े कार्य करते आ रहे हैं। वही गणतंत्र दिवस पर कंपनी के इस कार्य को लेकर ग्राम पंचायत सरपंच, स्कूल स्टाफ एवं ग्रामीण द्वारा प्रशंसा की गई।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं…
इस दौरान कंपनी के जनरल मैनेजर विनोद कुमार, सीनियर मैनेजर मोहन राव, मैनेजर पारूल शर्मा, मैनेजर दिनेश कुमार, राहुल रघुवंशी (एचआर), नंदकिशोर, राकेश भुयाँ, राहुल कुशवाह, अमित कुशवाह सहित कम्पनी का स्टाफ व स्कूल स्टाफ सहित विद्यार्थीगण मौजूद रहे।

पूरे देश में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। शासकीय सहित अशासकीय संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया। इसके अलावा गणतंत्र दिवस पर विभिन्न स्थानो सांस्कृतिका कार्यक्रम आयोजित हुए। 