नीलगाय का शिकार करने वाले तीन आरोपी को वन विभाग ने किया गिरफ्तार, शेष की तलाश जारी…

बारबेट तार में वन्य प्राणी को उलझाया, फिर धारदार हथियार से किया घायल…

भैरुंदा–  लाड़कुई वन परिक्षेत्र में नीलगाय का शिकार कर फरार चल रहे, शिकारियों को वन विभाग ने गिरफ्तार किया। शिकारियों ने पहले नीलगाय को बारबेट तार में उलझाया, फिर धारदार हथियार व पत्थर से घायल कर मौत के घाट उतार दिया। सूचना के बाद वन अमला मौके पर पहुंचा परंतु मौका देख सभी शिकारी भाग निकले। वही पूर्व मे वन विभाग लाड़कुई ने तीन अपराधी तथा एक बालचारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। जिन्होंने पूछताछ में अन्य सात लोगो के नाम भी बताएं थे। जिसमें से आज दिनांक 29 जनवरी को तीन ओर शिकारी जो घटना मे लिप्त थे, उन्हे गिरफ्तार किया गया है, वही 04 अन्य आरोपियो की तलाश की जा रही है।

     बता दे कि भैरुंदा के वन विभाग लाड़कुई क्षेत्र के ग्राम रफिकगंज बीट जामुनझील में 21 दिसंबर,2024 को वन अमले को मुखबिर से सूचना मिली की, ग्राम रफीकगंज के जंगल में कुछ लोगो के द्वारा वन प्राणी “नीलगाय” का शिकारी कुत्तों की सहायता से हाका कर शिकार करने के प्रयास से भगाकर पीछा करते हुए वन्य प्राणी नीलगाय को जयराम के घर के पास लगे बारबेट तार में वन्य प्राणी को उलझकर जमीन पर गिर गया। तभी मौके का फायदा उठाकर सभी शिकारी वन्य प्राणी पर धारदार हथियार एवं पत्थर, डंडो की सहायता से प्राण घातक हमला कर उसे मौके पर ही जान से खत्म कर दिया एवं उसे वहीं मक्के की कड़बी के नीचे छुपा कर रख दिया। 

वही घटना के बाद से वन विभाग लाड़कुई संदिग्ध लोगो की लगातार तलाश कर रहा था, विभाग द्वारा मृत वन्यप्राणी के शव को अगले दिन पशु चिकित्सक लाड़कुई को कार्यालय के माध्यम से सूचना आवेदन प्रस्तुत किया गया। पशु चिकित्सक द्वारा शव का परीक्षण किया गया। शव परीक्षण उपरांत पाया गया कि वन्य प्राणी की मौत धारदार हथियार एवं पत्थर की गहरी चोट लगने से हुई थी। तत्पश्चात वन्य प्राणी नीलगाय के शव कि दाह संस्कार वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया था एवं वन्य प्राणी अधिनियम 1972 की धारा 9, 39, 51, 52 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही थी। 

मामले के फरार अपराधियों की वन विभाग द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी। वही पूर्व मे दिनांक 3-4 जनवरी, 2025 की दरम्यानी रात में वन अमले के द्वारा रातभर अपराधियों के घरों के आसपास नजर रखी गई और चार आरोपी को गिरफ्तार किया गया था, जिसमें एक आरोपी बालचारी था। वही वन विभाग के द्वारा तीन अपराधी को माननीय न्यायालय भेरुंदा में प्रस्तुत किया गया था एवं एक नाबालिक को माननीय बाल न्यायालय सीहोर में प्रस्तुत किया गया तथा अन्य की तलाश जा रही थी। जिसमे आज दिनांक 29 जनवरी को शेष आरोपियो मे से तीन आरोपियो को वन विभाग द्वारा गिरफ्तार किया गया है, वही 04 अन्य की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!