भैरूंदा पुलिस थाना द्वारा मोटर चोरी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार..

चोरी गई मोटर, कि बरामद…

आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी के अपराध पंजीबद्ध है।

दिनांक 26 जनवरी2025 को फरियादी रविशंकर यदुवंशी पिता रामविलास यदुवंशी निवासी छिदगांव मौजी ने रिपोर्ट किया, कि दिनांक 25 जनवरी2025 को मैं अपने खेत पर था, दिन भर खेती का काम कर रात 10 बजे अपने खेत से अपने घर छिदगांवमौजी आ गया था, सुबह लगभग 07 बजे जब खेत पर जाकर देखा तो मेरी कुएं में लगी पानी की मोटर (जलधारा) नहीं मिली तब मैं कुएं के आसपास देखी व आसपास के लोगों से पता किया कोई पता न चला मेरे कुएं में लगी मोटर 05 एचपी की हरे रंग की थी कीमत लगभग 20,000/- रूपये होगी कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया हैं, फरियादी की रिपोर्ट पर थाने पर अपराध क्र.48/25 धारा 303(2) बी.एन.एस का कामय किया गया।

पुलिस कार्यवाही
सीहोर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला द्वारा क्षैत्र में बढती चौरी के खिलाफ कठोर कार्य़वाही करने के निर्देश दिए गए थे। निर्देशो के पालन में अति.पुलिस अधीक्षक गीतेश गर्ग व एसडीओपी दीपक कपूर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भैरूंदा घनश्याम दांगी द्वारा एक विशेष टीम गठित की गई थी। गठित पुलिस टीम को मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि छिदगांव मोजी के खेत में हुई मोटर चोर ग्राम बसन्तपुर के है, सूचना की तस्दीक हेत ग्राम बसन्तपुर मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पंहुचे जहां मुखबिर द्वारा बताए हुलिए के संदेही दिखे जिन्हे स्टॉफ द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा जिनके नाम पता पूछे जिन्होंने करणसिंह बारेला उर्फ चीकू पिता बद्रीप्रसाद बारेला, अतर सिंह बारेला पिता दिलिप सिंह बारेला निवासी बसन्तपुर बताया। जिनसे घटना के संबंध में पूछताछ की गई, जिन्होंने चोरी करना स्वीकार किया एवं उनकी निशादेही पर चोरी की हुई मोटर (जलधारा) व चोरी में उपयोग की गई मोटरसायकिल जप्त की गई।

आपराधिक रिकार्ड-
करन बारेला उर्फ चीकू पिता बद्रीप्रसाद बारेला उम्र 19 साल निवासी बसन्तपुर के विरुद्ध पूर्व में अपराध क्रमांक 479/20 धारा 457, 380 भदवि, अपराध क्रमांक 326/23 धारा 457, 380 भादवि का पंजीबद्ध हैं।

जप्त किया गया मश्रुका
पानी मोटर(जलधारा) कीमती लगभग 20,000/- रुपये एवं घटना में प्रय़ुक्त मोटरसायकिल कुल कीमत करीबन 70,000/- रूपए जप्त की।

सराहनीय योगदान-
उनि राजकुमार यादव, आर. पवन जाट, आर.रितेश तोमर, सै. खुशीलाल की सराहनीय भूमिका रही हैं।

थाना भैरूंदा पुलिस द्वारा हायर सेकंडरी स्कूल लाडकुई में सृजन कार्यक्रम का किया आयोजन

बच्चों को गुड टच, बेड टच, साइबर अपराध, यातायात नियमों सहित नशामुक्ति की जानकारी दी गई

पुलिस अधीक्षक महोदय सीहोर दीपक कुमार शुक्ला के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय गीतेश गर्ग एवं अनुविभागीय अधिकारी दीपक कपूर के मार्गदर्शन में SHO भैरुंदा एवं उनि पूजा सिंह राजपूत द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लाड़कुई में जागरूकता कार्यक्रम किया गया। जिसमें बालिकाओं को गुड टच, बेड टच, बालक बालिकाओं को यातायात के नियमो का पालन करने, बालक बालिकाओं को महिला संबंधी अपराध एवं साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में करीबन 500 बालक बालिकाएं, स्कूल स्टाफ एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!